IT सेक्टर में बहार, 2023 के अंत तक 10 लाख को मिलेगा रोजगार

शुक्रवार, 13 मई 2022 (15:04 IST)
नई दिल्ली। घरेलू इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी (IT) और इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी इनेबल सर्विसेज (ITes) इंडस्‍ट्री 2023 के अंत तक 8 से 10 लाख लोगों को नौकरियां देगी।
 
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 2023 के अंत तक 10 लाख को रोजगार मिलेगा। उन्होंने साथ में एक खबर की लिंक भी शेयर की है। इसके अनुसार, आईटी कंपनियों में फिलहाल 45 लाख लोग काम कर रहे हैं।
Koo App
IT industry to hire 10 lakh by 2023. - Ashwini Vaishnaw (@ashwinivaishnaw) 13 May 2022
कोरोना महामारी से उबरती अर्थव्यवस्था को आईटी सेक्टर ने बड़ा सहारा दिया है। इस सेक्टर में 12 महीने में 4-5 लाख कर्मचारी शामिल हुए हैं और फिलहाल ये मांग जल्‍द घटने वाली नहीं है।
 
उल्लेखनय है कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में बेरोजगारी दर 7.83 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो मार्च में 7.60 प्रतिशत थी। शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर अप्रैल के महीने में बढ़कर 9.22 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो इससे पिछले महीने 8.28 प्रतिशत थी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी