लद्दाख में ITBP के जवानों ने 18000 फीट की ऊंचाई पर किया योग, देखें तस्वीरें

रविवार, 21 जून 2020 (10:30 IST)
लद्दाख। अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस पर रविवार को लद्दाख में ITBP के जवानों ने 18000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। जवान जहां योग कर रहे हैं वहां का तापमान जीरो से भी नीचे है।
 
बर्फ की सफेद चादर पर जवानों का योग अभ्यास बेहद मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रहा था। इसने सभी का दिल जीत लिया।
 
उत्तराखंड (Uttarakhand) में भगवान बद्रीनाथ मंदिर से कुछ दूरी पर स्थित वसुधारा ग्लेशियर पर भी आईटीबीपी के जवानों ने योग किया। जमीन से 14000 फीट पर योग करते जवानों ने सभी का दिल जीत लिया।
 
इस बार कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं किया जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी योग दिवस 2020 की थीम भी 'योग फॉर हेल्थ - योग फ्रॉम होम' रखी है।
 
उल्लेखनीय है कि लद्दाख में भारत चीन सीमा की निगरानी आईटीबीपी के जवान करते हैं। हालांकि हाल ही में चीनी सेना से भारतीय सैनिकों की झड़प के बाद सभी चौकियों की कमान सेना ने संभाल ली है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी