पंजाब में घुसे जैश के छह आंतकी, दिल्ली पर बड़े हमले की चेतावनी

शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (11:46 IST)
चंडीगढ़। खुफिया एजेंसी ने पंजाब में जैश ए मोहम्मद के छह आतंकियों के घुसने का अलर्ट जारी किया है। आशंका जताई गई है कि यह आतंकी दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। 
 
पाकिस्तान सीमा से सटे फिरोजपुर से यह आतंकी पंजाब आए हैं और दिल्ली की तरफ बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को पंजाब के पठानकोट के माधोपुर से चार संदिग्धों के द्वारा लूटी गई कार को भी इसी आतंकी हमले की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी