कांग्रेस में बगावत, नटराजन के 10 गंभीर आरोप

शुक्रवार, 30 जनवरी 2015 (16:14 IST)
कभी देश की सबसे बड़ी और शक्तिशाली राजनीतिक पार्टी रही कांग्रेस की अब दशा और दिशा दोनों ही बिगड़ती जा रही है। भाजपा के बढ़ते राजनीतिक वर्चस्व से परेशान कांग्रेस को तमिलनाडु की वरिष्ठ नेता और पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए गंभीर आरोपों से करारा झटका लगा है।

कांग्रेस हाईकमान के लिए फिलहाल सबसे बड़ी परेशानी का सबब यह है कि नटराजन ने सीधे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर खुला हमला बोला है। जानिए नटराजन के 10 आरोप जो उन्होंने राहुल और कांग्रेस पर लगाए हैं।

1. नटराजन ने कांग्रेस पार्टी पर राह से भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी चाहते थे कि बड़ी परियोजनाओं को तुरत-फुरत हरी झंडी मिल जाए।

2. नटराजन ने कहा है कि राहुल गांधी अनुरोध भेजते थे, लेकिन यह हमारे लिए आदेश जैसा होता था।

3. नटराजन राहुल गांधी अपना पर्यावरण के पक्ष में अपनाया रुख छोड़कर कॉरपोरेट प्रेमी हो गए।

4. जयंती के अनुसार राहुल गांधी ने उन्हें चिट्ठी लिखकर यह भी कहा कि अडानी से जुड़ी परियोजना को मंजूरी नहीं दी जाए।

5. नटराजन ने आरोप लगाया कि पार्टी ने उनसे उनकी इच्छा के खिलाफ ‘स्नूपगेट’ के मुद्दे पर नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले करने को कहा था।
अगले पन्ने पर, मीडिया में जाने से लगाई रोक...

6. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंदरूनी लोकतंत्र नहीं बचा है और ब कांग्रेस पुरानी कांग्रेस नहीं रही हैं।

7. मैं 30 साल से कांग्रेस में रही। मैं हमेशा राजीव, इंदिरा की नीतियों पर चली। इंदिरा, राजीव की नीति थी कि पर्यावरण की रक्षा हो, लेकिन बाद में ऐसा नहीं हो सका।  

8. नटराजन के कहा कि मेरे खिलाफ गलत प्रचार किया गया और राहुल गांधी के ऑफिस से गलत जानकारी फैलाई गई।

9. जयंती नटराजन ने आरोप लगाया कि जब उन्हें पार्टी के काम के बहाने मंत्री पद से हटाया गया था तब उसके एक दिन बाद फिक्की के कार्यक्रम में राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा था कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

10. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुझे मीडिया में जाने से मना किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें