ईसा मसीह ही असली भगवान, विवादित पादरी पोन्नैया से राहुल गांधी की मुलाकात पर बवाल

शनिवार, 10 सितम्बर 2022 (13:37 IST)
नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कन्याकुमारी में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुलाकात विवादों में घिर गई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पादरी पोन्नैया राहुल से कह रहे हैं कि  'जीसस ही असली गॉड' हैं। कोई अन्य शक्ति देवी या देवता भगवान नहीं हैं। 
 
पादरी पोन्नैया अपने भड़काऊ बयानों के कारण आमतौर पर सुर्खियों में रहते हैं। दरअसल, राहुल गांधी पूछते हैं कि क्या जीसस क्राइस्ट भगवान का रूप हैं? इस पर पादरी कहते हैं कि जीसस ही असली भगवान हैं। कोई अन्य शक्ति या देवता भगवान नहीं हैं। पादरी का यह वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा समेत अन्य हिन्दू संगठन हमलावर हो गए हैं। इसे हिन्दू समुदाय के अपमान से जोड़कर देखा जा रहा है। 
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय 150 दिन की भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। इसी दौरान उन्होंने कन्याकुमारी में पादरी पोन्नैया से मुलाकात की थी।
 
भाजपा ने साधा निशाना : भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह राहुल गांधी का नफरत जोड़ो अभियान है। पोन्नैया से मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हिन्दू विरोधी होने का लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि पोन्नैया भारत माता के बारे में भी अनुचित बातें कह चुके हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी