ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया की हालत गंभीर Delhi AIIMS में भर्ती

बुधवार, 6 मार्च 2024 (17:48 IST)
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की मां और दिग्गज कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी माधवी राजे सिंधिया (Madhavi Scindia) की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मीडिया खबरों के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। 
ALSO READ: 7 भाजपा विधायकों को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने रद्द किया निलंबन
लंग्स इन्फेक्शन : 70 वर्षीय माधवी राजे सिंधिया कई दिनों से बीमार हैं। लंग्स इन्फेक्शन के चलते करीब 12 दिन पहले दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। 
 
नेपाल घराने से हैं माधवी राजे : माधवी राजे सिंधिया मूलतः नेपाल की रहने वाली हैं। उनका परिवार नेपाल के राजघराने से संबंध रखता है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम भी रह चुके है। माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले उनका नाम प्रिंसेज किरण राज्यलक्ष्मी देवी था।

1966 में उनका विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के माधवराव सिंधिया के साथ हुआ। इसके बाद उनका नाम बदल दिया गया। 30 सितंबर 2001 को उनके पति और पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया के निधन के बाद उन्हें राजमाता के नाम से पुकारा जाने लगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी