केजरीवाल का कुमार विश्वास पर तंज, इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी पकड़ लिया

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (12:24 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवाल ने कुमार विश्वास पर तंज कसते हुए कहा कि इस कवि का शुक्रिया जिसने आतंकी पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भगतसिंह को आतंकवादी बोला था, 100 साल बाद भगत सिंह के चेले को लोग आतंकी बोल रहे हैं। मेरे खिलाफ NIA में FIR की तैयारी हो रही है।

ALSO READ: कुमार विश्वास ने बढ़ाई AAP की मुश्किल, सीएम चन्नी ने पीएम मोदी से की जांच की मांग
उन्होंने कहा कि मोदी जी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी सभी कह रहे हैं कि पिछले 10 साल से केजरीवाल देश के 2 टुकड़े करने की योजना बना रहा है। ये हो सकता है क्या? 10 साल में 3 साल कांग्रेस सरकार थी, 7 साल से भाजपा सरकार है, इनकी सिक्योरिटी एजेंसी क्या कर रही थी, ये लोग सो रहे थे क्या?
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आतंकी हूं तो मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा है। उन्होंने खुद को स्वीट आतंकी बताते हुए कहा कि मैं पहला ऐसा आतंकी हूं जो अस्पताल बनवाता है।
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए और भगवंत मान को CM बनने से रोकने के लिए सारे भ्रष्टाचारी इकट्ठे हो गए हैं। 70 साल से सारी पार्टियों ने पंजाब को लूटा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी