केजरीवाल ने सुनाई कविता, जब भारत मां का हर बच्चा...

रविवार, 16 फ़रवरी 2020 (13:42 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को रामलीला मैदान में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल के छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कविता भी सुनाई जिसने लोगों का जीत जीत लिया। पेश है वह कविता... 
 
जब भारत मां का हर बच्चा
अच्छी शिक्षा पाएगा
जब भारत के हर बंदे को
अच्छा इलाज मिल पाएगा
जब सुरक्षा और सम्मान
महिलाओं में आत्म सम्मान जगाएगा
जब किसान का पसीना उसके
घर में भी खुशहाली लाएगा
 

....तभी अमर तिरंगा आसमान में शान से लहराएगा। pic.twitter.com/IB5W85Oo5Q

— AAP (@AamAadmiParty) February 16, 2020
जब हर भारत वासी
जीवन की मूलभूत सुविधा पाएगा
जब धर्म जाति से उठकर
हर भारतवासी भारत को आगे बढ़ाएगा
तब ही अमर तिरंगा
आसमान में शान से लहराएगा... 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी