कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्‍ट्र समेत 13 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

Webdunia
रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (10:29 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनके स्थान पर रमेश बैस को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा भी राष्‍ट्रपति ने स्वीकार किया। इसके साथी ही 13 राज्यों को नए राज्यपाल मिले।
 
राजेंद्र विश्वनाथ अरलेकर को बिहार, गुलाब चंद कटारिया को असम, शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है।
 
 
मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम और लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख