सियाचिन के जांबाज हनुमंथप्पा को अंतिम विदाई

शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2016 (09:18 IST)
हुब्बली। सियाचिन के जांबाज शहीद लांस नायक हनुमंथप्पा कोप्पड़ उनके पैतृक गांव में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा रही है। सियाचिन में चमत्कारिक रूप से जीवित बचने के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हनुमंथप्पा का कल निधन हो गया था।
 
हिम वीर को उनकी अंतिम विदाई देने के लिए कर्नाटक के धारवाड़ स्थित उनके पैतृक गांव में भारी फिर उमड़ी। सेना के वाहन में उनकी अंतिम यात्रा निकली। इसमें हजारों लोग शामिल थे।

 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगी एचके पाटिल और विनय कुलकर्णी के साथ हनुमंथप्पा का शव लेने हवाई अड्डे गए। उनके साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता जगदीश शेट्टार और कई अन्य लोग भी पहुंचे थे।
 
पार्थिव शरीर को रात में हुबली के केआईएमएस अस्पताल में रखा गया। यहां से उनके पार्थिव शरीर को धारवाड़ जिला स्थित कुंडगोल तालुक के बेटादुर गांव ले जाया गया जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी 
 
उनके पार्थिव शरीर को नेहरू मैदान में रखा गया था, जहां आम लोग उन्हें सुबह 10 बजे तक श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें