Petrol Diesel Prices : पाकिस्‍तान से तनाव के बीच क्या हैं पेट्रोल डीजल के भाव, जानें ताजा कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 12 मई 2025 (10:12 IST)
Petrol Diesel Prices :  भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने आज सोमवार, 12 मई के लिए पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें जारी कर दी हैं।  इसके  अनुसार आज सुबह सुबह तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel ) की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है। भारत और पाकिस्‍तान (india and pakistan) के बीच चल रहे तनाव का असर देश में पेट्रोल-डीजल की घरेलू खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है।
 
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से सोमवार सुबह जारी रेट में आज कई जगह बदलाव दिख रहा है। ग्‍लोबल मार्केट में भी क्रूड उछलकर फिर 65 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। आज यूपी से बिहार तक कई शहरों में तेल की कीमतों में उछाल आया है। हालांकि दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।ALSO READ: भारत पाकिस्तान युद्ध के बीच इंडियन ऑयल का बड़ा बयान, जानिए पेट्रोल डीजल पर क्या कहा?
 
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 10 पैसे सस्‍ता होकर 94.77 रुपए लीटर बिक रहा है। डीजल भी 12 पैसे गिरा और 87.89 रुपए लीटर पहुंच गया है। गाजियाबाद में पेट्रोल 26 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपए और डीजल 30 पैसे बढ़त के साथ 87.89 रुपए लीटर हो गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 35 पैसे गिरावट के साथ 105.23 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 93 पैसे गिरकर 91.49 रुपए लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की कीमतों में भी उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 64.04 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी उछाल के साथ 61.19 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.76 और डीजल की कीमत 92.35 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा दाम
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.89, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.69 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.89, गुरुग्राम में पेट्रोल 94.80 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.23 और डीजल 91.49 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी, जानें आपके नगर में क्या हैं ताजा भाव
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी