Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल में बड़ी गिरावट के बावजूद भावों में हल्की तेजी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (09:29 IST)
Petrol-Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) में बड़ी गिरावट देखी जा रही है लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल डीजल (petrol and diesel) के भावों में हल्की तेजी नजर आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार क्रूड की कीमत 68.97 डॉलर प्रति बैरल है जबकि ब्रेंट क्रूड (Brent crude) में 71.83 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार हो रहा है।
 
कच्चे तेल के कीमतों में उतार-चढ़ाव असर का पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर दिखता है। हालांकि भारत में ईंधन की कीमतों में ज्यादा असर नहीं पड़ा है लेकिन कुछ राज्यों में कीमतों में घटी-बढ़ी हैं। ऑइल मार्केटिंग कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल भाव हुए अपडेट, जानें आपके शहर में क्या हैं भाव
 
चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी : चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है जबकि 3 अन्य महानगरों दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अरुणाचल प्रदेश, असम और छत्तीसगढ़ समेत कुछ राज्यों में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं, वहीं आंध्रप्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानें ईंधन की लेटेस्ट कीमत
 
देश 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल 92.43 और कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76 रुपए प्रति लीटर के भाव बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: Crude Oil के भावों में आई तेजी, जानें क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम : गौतमबुद्ध नगर में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.91, गाजियाबाद में पेट्रोल 94.53 और डीजल 87.66 और लखनऊ में पेट्रोल 94.65 रुपए और डीजल 87.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी