Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी, जानें आपके शहर में ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (12:11 IST)
Petrol-Diesel Price: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian government oil companies) ने आज शनिवार, 19 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल के लिए ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। आज शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के भाव वही हैं और इसमें कोई संशोधन नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) के भाव में कितना भी उतार-चढ़ाव हो लेकिन इसका असर घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों पर नहीं पड़ रहा है। यहां महानगरों समेत अलग-अलग शहरों के दाम जान लेते हैं।
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices : सस्ते क्रूड के बावजूद पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, जानें ताजा कीमतें
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.58 और डीजल 87.89, बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 91.02, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol-Diesel : सरकार ने 2 रुपए बढ़ाई एक्‍साइज ड्यूटी, क्‍या महंगा होगा पेट्रोल और डीजल
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी