Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें 1 लीटर ईंधन की कीमत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (09:23 IST)
Petrol Diesel Prices: भारतीय सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार आज बुधवार, 19 फरवरी के दिन भी तेल की कीमतें एक समान हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। ताजा भावों के अनुसार पेट्रोल डीजल के भावों में आज भी आम लोगों को कोई राहत नहीं मिली है। तेल कंपनियों के अनुसार कीमतों में लंबे समय से कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है।
 
14 मार्च 2024 को बदले थे दाम : पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं और एक बार फिर कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बदली गई थीं। 14 मार्च 2024 में आखिरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतें 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदले गए थे लेकिन उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बदली हैं।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी, जानें आपके नगर में ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई राहत नहीं, जानें ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें स्थिर, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी