Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल की ताजा दाम जारी, जानें आपके नगर में कीमतें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 5 मार्च 2025 (11:29 IST)
Petrol Diesel Prices: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने में आ रहा है, लेकिन इसका  घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। भारतीय सरकारी तेल कंपनियों (Indian Oil Companies) ने इसके भाव जस-के-तस बरकरार रखे हैं।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतें 5 मार्च के लिए अपडेट : तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें 5 मार्च के लिए अपडेट कर दी हैं। ताजा लिस्ट के मुताबिक 5 मार्च को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतें 5 मार्च के लिए भी वही हैं और यहां कोई संशोधन नहीं हुआ है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है लेकिन इसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जानें देश के प्रमुख महानगरों में ताजा कीमतें।ALSO READ: Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के दाम मार्च के तीसरे दिन भी बरकरार, जानें ताजा भाव
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 तथा चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86 और डीजल 88.94, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।ALSO READ: दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा डीजल और पेट्रोल
 
इंदौर शहर में पेट्रोल के भाव : आज 5 मार्च 2025 इंदौर शहर में पेट्रोल की कीमत 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.52 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
 
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में 'एक्स'ाइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी