Petrol Diesel Prices : Crude Oil के दाम बढ़े, पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में उछाल, जानें ताजा भाव
कच्चे तेल की कीमतों में भी थोड़ी तेजी : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी थोड़ी तेजी दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 74.61 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। डब्ल्यूटीआई का रेट भी तेजी के साथ 71.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से देश के घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव आया है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से गुरुवार को जारी खुदरा कीमतें कई शहरों में बढ़ गई हैं हालांकि दिल्ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में आज भी पेट्रोल-डीजल के खुदरा रेट नहीं बढ़े हैं।
देश के अन्य महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : गाजियाबाद में पेट्रोल 94.89 और डीजल 87.03, नोएडा में पेट्रोल 94.87 और डीजल 88.01 और हरिद्वार में पेट्रोल 92.72 और डीजल 87.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां (oil marketing companies) पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू (New rates) हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है।
दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है : पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी (excise duty), डीलर कमीशन (dealer commission), वैट (VAT) और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।