Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा दाम जारी, जानें कि आपके नगर में क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 6 जून 2024 (09:58 IST)
Petrol-Diesel Price: प्रतिदिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां (Government oil companies) पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) की कीमतों में बदलाव करती हैं। इनके भाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल (crude oil) की कीमतों पर निर्भर करते हैं। क्रूड ऑइल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से भारत में ईंधन की कीमतों में बदलाव होता है। आज गुरुवार को भी देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: चुनाव परिणाम बाद क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें नई कीमतें
 
देश के प्रमुख नगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.98 तो वहीं डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव : नोएडा में पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.05 और डीजल 87.91, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40, हैदराबाद में पेट्रोल 107.41 और डीजल 95.65, जयपुर में पेट्रोल 104.88 और डीजल 90.36, पटना में पेट्रोल 105.42 और डीजल 92.27, लखनऊ में पेट्रोल 94.52 और डीजल 87.61 और आगरा में पेट्रोल 94.70 और डीजल 87.61 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

ALSO READ: Petrol-Diesel Prices: मई के आखिरी दिन पेट्रोल डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी