Petrol Diesel Prices। नई दिल्ली। वैश्विक बाजार (global market) में कच्चे तेल की कीमतों में कमी नजर आ रही है और यह एक बार फिर 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास व्यापार कर रहा है। सरकारी तेल कंपनियों (government oil companies) की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में सोमवार सुबह बदलाव देखा जा रहा है।
आज कई शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव नजर आ रहा है। लेकिन दिल्ली-मुंबई (Delhi-Mumbai) जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार गौतमबुद्ध नगर (नोएडा-ग्रेटर नोएडा) में पेट्रोल आज सुबह 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपए लीटर हो गया जबकि डीजल 5 पैसे चढ़कर 89.86 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल आज 10 पैसे सस्ता होकर और 96.47 रुपए लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा डीजल भी 9 पैसे गिरकर 89.56 रुपए लीटर बिक रहा है।
कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दिख रही है। कच्चे तेल का भाव टूटकर 75.64 डॉलर प्रति बैरल हो चुका है। डब्ल्यूटीआई का रेट भी आज गिरावट के साथ 71.60 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है।
देश के प्रमुख 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 और कोलकाता में पेट्रोल 106.03और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.86, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.23और डीजल 89.75 प्रति लीटर और लखनऊ में पेट्रोल 96.47और डीजल 89.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।