Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव, जानिए किन राज्यों में हुआ महंगा?

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2023 (09:15 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज हल्की गिरावट दिख रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब 83.15 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) भी 85.57 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं।
 
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था। महाराष्ट्र में पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 39 पैसे बढ़कर बिक रहा है।
 
पश्चिम बंगाल में पेट्रोल की कीमत में 44 और डीजल में 41 पैसे का इजाफा दिख रहा है। राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी दिख रही है। दूसरी ओर झारखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्यप्रदेश समेत कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम में बेहद मामूली गिरावट है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.76, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.77 और डीजल 94.37 रुपए प्रति लीटर के भाव हो गया है। 
 
इसके अलावा नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, खनऊ में पेट्रोल 96.62 और डीजल 89.81, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए, पोर्ट ब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी