Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में आई तेजी, जानिए पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 28 फ़रवरी 2024 (12:05 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में तेजी के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की कमजोरी देखने में आ रही है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) बुधवार सुबह 6 बजे 83.33 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। इस बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम घटे, पेट्रोल डीजल के दामों में आई गिरावट
 
इन राज्यों में बढ़े व घटे ईंधन के दाम : असम, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड समेत कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम हुई हैं, वहीं कर्नाटक, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पंजाब और आंध्रप्रदेश में ईंधन के दाम बढ़े हैं।
 
4 प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.64 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ALSO READ: Petrol-Diesel Prices: क्रूड ऑइल के भावों में तेजी का सिलसिला, पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी होते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी