Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल के दामों में आया उछाल, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024 (12:18 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल (crude oil) की कीमतों में एक गिरावट आई थी लेकिन उसके बाद आज फिर 1 डॉलर से ज्‍यादा का उछाल दिख रहा है। शुक्रवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों पर भी इसका असर दिख रहा है। आज यूपी, बिहार और पंजाब सहित देश के तमाम राज्‍यों में तेल की कीमतों में बदलाव नजर आ रहा है लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में आज भी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
 
अमृतसर में आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा : सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी भाव के अनुसार पंजाब के अमृतसर में आज पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 98.44 रुपए लीटर हो गया। यहां डीजल भी 17 पैसे चढ़ा और 88.76 रुपए लीटर बिक रहा है। यूपी मेरठ में पेट्रोल 23 पैसे महंगा होकर 96.46 रुपए लीटर तो डीजल 22 पैसे चढ़कर 89.64 रुपए लीटर हो गया है। इसके अलावा बिहार के गया शहर में पेट्रोल 30 पैसे सस्‍ता हुआ और 108.31 रुपए लीटर पहुंच गया है जबकि डीजल 27 पैसे गिरावट के साथ 95.04 रुपए लीटर बिक रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में तेजी जारी, पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी
 
कच्‍चे तेल की कीमतों आई तेजी: वैश्विक बाजार में 1 दिन पहले सस्‍ता हुआ क्रूड ऑइल आज फिर 1 डॉलर से ज्‍यादा के उछाल पर है। ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़कर 82.86 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी आज बढ़त के साथ 78.11 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है।
 
प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार अमृतसर में पेट्रोल 98.44 और डीजल 88.76, मेरठ में पेट्रोल 96.46 और डीजल 89.64, गया में पेट्रोल 108.31 और डीजल 95.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी