Petrol-Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, टंकी फुल कराने से पहले जान लें कीमत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 10 अप्रैल 2024 (11:30 IST)
Petrol-Diesel Price: सरकारी तेल कंपनियों (government oil companies) ने आज 10 अप्रैल को देशभर में पेट्रोल डीजल (Petrol Diesel) के नए भाव जारी कर दिए हैं। हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां (government oil companies) पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। अत: टंकी फुल कराने से पहले जान लें कि पेट्रोल-डीजल के क्या भाव चल रहे हैं।
 
14 मार्च को घटाए गए थे दाम : 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की थी। पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए की राहत दी गई थी। हालांकि उसके बाद से लेकर अभी तक पेट्रोल और डीजल के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि देश के अलग-अलग शहरों में ईंधन की कीमतें भी अलग हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव जारी, जानिए क्या हैं प्रमुख नगरों में दाम
 
देश के प्रमुख महानगरों में ताजा दाम : दिल्ली में पेट्रोल 94.76 और डीजल 87.66, मुंबई में पेट्रोल 104.19 और डीजल 92.13, कोलकाता में पेट्रोल 103.93 और डीजल 90.74, चेन्नई में पेट्रोल 100.73 और डीजल 92.32 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य शहरों में ताजा दाम : नोएडा में पेट्रोल 94.81 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.94, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.18 और डीजल 88.03, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.82 और डीजल 85.92, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.22 और डीजल 82.38, हैदराबाद में पेट्रोल 107.39 और डीजल 95.63, जयपुर में पेट्रोल 104.86 और डीजल 90.34, पटना में पेट्रोल 105.16 और डीजल 92 और लखनऊ में पेट्रोल 94.63 और डीजल 87.74 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम बढ़े, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा भाव
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी