Petrol Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के नए दाम जारी, जानें कि क्या हैं ताजा भाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 27 मई 2024 (10:29 IST)
Petrol Diesel Prices: तेल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies) ने देश भर में सोमवार, 27 मई के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) के नए दाम जारी कर दिए गए हैं। देश में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय की जाती हैं। पेट्रोल-डीजल पर राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से वैट और अन्य टैक्स (taxes) लगाती हैं जिस वजह से इनकी कीमत भी देशभर में अलग-अलग होती हैं।

ALSO READ: Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, जानें ताजा भाव
 
देश में रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। आज देश की राजधानी दिल्ली समेत अन्य महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया जैसी कंपनियां अपनी वेबसाइट पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जारी करती हैं।

ALSO READ: Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, जानिए क्या हैं कीमतें
 
देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल डीजल के ताजा भाव : राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.85 और डीजल की कीमत 92.44 रुपए प्रति लीटर है।
 
देश के अन्य प्रमुख शहरों में : देश के अन्य प्रमुख शहरों में नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल, आगरा में पेट्रोल 94.49 डीजल 87.55, पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 तथा बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93 रुपए प्रति लीटर है।
 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी