Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार देश के अनेक राज्यों में लू का प्रकोप जारी है। दूसरी ओर कुछ राज्यों में वर्षा (rain) की संभावना भी। कहीं-कहीं हल्की बारिश, तूफान और बिजली के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 12 से 15 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम और कर्नाटक में तेज हवाएं चलने की संभावना है। 14-16 जून के दौरान केरल और माहे में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। 12-16 जून के दौरान तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और 12 जून को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 14 और 15 जून को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी वर्षा (Heavy rain) की संभावना है।
राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप : देश की राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का सीजन जारी है, वहीं पिछले महीने अपने समय से करीब 1 हफ्ते पहले ही देश में केरल से मानसून की एंट्री हुई थी। इस कारण देश के कई राज्यों व हिस्सों में आंधी के साथ बारिश भी दिखने को मिल रही है।ALSO READ: Weather update : आखिर क्यों तप रही है धरती, कब होगी बारिश, क्या कहता है मौसम विभाग
इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश की संभावना : मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान केरल और माहे, कर्नाटक, लक्षद्वीप में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। 12-13 जून के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्रप्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ-साथ अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
देशभर में बने विभिन्न मौसमी सिस्टम के चलते दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य और समीपवर्ती पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों में 14 जून तक आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक ट्रफ रेखा उत्तर-पश्चिमी उत्तरप्रदेश से लेकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली है, जो उत्तर मध्यप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य ओडिशा से होकर गुजरती है (0.9 किमी ऊंचाई पर)।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली NCR में बढ़ेगी गर्मी, राजस्थान में बारिश की संभावना, कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
उत्तर हरियाणा और आसपास में एक और चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर पाकिस्तान और समीपवर्ती पंजाब के भागों में भी एक चक्रवातीय परिसंचरण बना है। उत्तर ओडिशा में 1.5 से 5.8 किमी ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा उत्तर तमिलनाडु से दक्षिण महाराष्ट्र तट तक फैली है, जो 3.1 से 4.5 किमी ऊंचाई पर स्थित है।ALSO READ: Weather Update: भारी बारिश और बाढ़ से पूर्वोत्तर भारत परेशान, इन राज्यों में गर्मी का प्रकोप
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में भीषण लू (Severe Heatwave) की स्थिति दर्ज की गई। राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा के कुछ हिस्सों और उत्तरप्रदेश में लू की स्थिति रही। आंध्रप्रदेश तट, दक्षिण छत्तीसगढ़ और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बारिश दर्ज की गई। पूर्वोत्तर भारत, तटीय ओडिशा, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा हुई। महाराष्ट्र और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश दर्ज की गई।
आज गुरुवार के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट वेदर (skymetweather) के अनुसार आज गुरुवार, 12 जून को केरल, दक्षिण तेलंगाना, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बौछारें पड़ सकती हैं।
विदर्भ, दक्षिण छत्तीसगढ़, तटीय आंध्रप्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दक्षिण मध्यप्रदेश और दक्षिण गुजरात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
लू का पूर्वानुमान : राजस्थान के कई हिस्सों में लू से लेकर भीषण लू तक की स्थिति बनी रह सकती है। हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी लू चल सकती है।(Photo courtesy: IMD)