महाराष्ट्र, हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम

रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (15:15 IST)
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 और हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई और देर रात तक सभी परिणाम प्राप्‍त हो गए हैं। हरियाणा में स्थिति बिलकुल साफ हो चुकी है। यहां भाजपा पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनाने जा रही है। वहीं महाराष्ट्र में भाजपा 122 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में तो उभरी है, लेकिन जादुई आंकड़े से अभी काफी दूर दिखाई दे रही है। प्रस्तुत है मतगणना से जुड़ी हर पल की जानकारी...

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में भाजपा ने 122 सीटें जीतकर कमाल का प्रदर्शन किया है। शिवसेना 63 सीटें जीतने में कामयाब हुई है,जबकि कांग्रेस को 42 सीटें ही मिली हैं। शरद पंवाार की राकांपा ने 41 सीटों पर बाजी मारी है।

हरियाणा : हरियाणा में भाजपा ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 47 सीटें जीतकर सरकार बनाने के लिए स्‍पष्‍ट बहुमत प्राप्‍त कर लिया है। हरियाणा में 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए। 

महाराष्ट्र में दलीय स्थिति

हरियाणा में दलीय स्थिति 

* थोड़ी देर में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है।
* थोड़ी ही देर में राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
* संजय राउत ने दिया अमित शाह को जवाब हम भी गठबंधन तोड़ना नहीं चाहते थे। जल्द ही अपना रुख स्पष्ट करेंगे। आपको जल्द ही हमारा स्टैंड पता चल जाएगा, उद्धव जी से बात हो गई है। हम अकेले लड़े और प्रदर्शन अच्छा रहा है। हम भी बड़े दल हैं।

* हो सकता है यह प्रफुल्ल पटेल और बीजेपी के बीच डील की शुरुआत है। डर्टी पॉलिटिक्स शुरू हो गई है- कांग्रेसी नेता, संदीप दीक्षित
* यह लोकतंत्र और हरियाणा के लोगों की जीत है। मैं हरियाणा के लोगों को सलाम करता हूं- कैप्टन अभिमन्यु सिंह, हरियाणा बीजेपी के नेता
 
भाजपा अध्यक्ष अमिता शाह ने कहा कि...
* गठबंधन हमने नहीं शिवसेना ने तोड़ा है। और कार्यकर्ताओं की बलि चढ़ाकर कोई भी गठबंधन नहीं किया जा सकता। 
* शिवसेना हमें जितनी सीटें लड़ने के लिए दे रही थी, उससे कहीं ज्यादा सीटें हम जीतकर आए हैं। 
* भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुनाव परिणामों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस दोनों ही राज्यों से बाहर हो गई है। 
* जनता को जीत के लिए बधाई। दोनों ही राज्यों की जनता को धन्यवाद।
* भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की। 
* दोनों ही राज्यों में हम अच्छी सरकार देने में सक्षम।
* जनता ने नरेन्द्र मोदी को निर्विवाद रूप से अपना नेता माना। देश में मोदी लहर आज भी बरकरार है। 
* हरियाणा में हमारी सीटें 4 बढ़कर लगभग 48 हो गई है। 
* महाराष्ट्र में हम 46 से 121 सीटों तक पहुंच गए हैं। 
* हम महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रहे हैं। 
* तीन सीटों के लिए शिवसेना से हमारा गठबंधन टूटा था। 

* राहुल गांधी ने भाजपा को महाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनावों में उसकी सफलता पर बधाई दी, कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया।
 
* भाजपा को बाहर से समर्थन देगी एनसीपी। शरद पवार के साथ बैठक के बाद एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने घोषणा की। 
* पटेल के बयान के बाद महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि पार्टी पटेल के बयान पर विचार करेगी। 
* महाराष्ट्र की तासगांव विधानसभा सीट पर पूर्व गृहमंत्री और राकांपा उम्मीदवार आरआर पाटिल विजयी।
* हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने इनेलो के कुलबीर सिंह को 17249 मतों से हराया।
* इनेलो की नैना सिंह चौटाला ने कांग्रेस के कमलवीर सिंह को 8545 मतों से हराया।
 
* पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी और कांग्रेस उम्मीद्वार प्रणिता शिंदे सोलापुर सीट से विजयी।
* महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को देखते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे ने इस्तीफा दिया।
* राकांपा के प्रवक्ता देवी प्रसाद त्रिपाठी ने कहा, भाजपा या शिवसेना के साथ सरकार नहीं बनाएंगे, विपक्ष में बैठेंगे।
* शिवसेना के नेता अनिल देसाई के अनुसार, भाजपा स्वाभाविक साथी, लेकिन अंतिम फैसला उद्धव ठाकरे करेंगे। बहरहाल, दोनों पार्टियों ने माइंड गेम भी शुरू कर दिया है।
* कुछ जानकारों का मानना है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद भाजपा को देने के बदले शिवसेना केंद्र में ज्यादा मंत्री पद की मांग कर सकती है। 
* भाजपा की मेधा कुलकर्णी महाराष्ट्र के कोठरूड़ से चुनाव जीतीं।
 
* हरियाणा की पंचकुला सीट पर भाजपा के ज्ञानचंद गुप्ता ने जीत दर्ज की।
* हरियाणा में कृष्ण लाल ने कांग्रेस के बलवीरसिंह को 1828 मतों से हराया।
* करनाल में भाजपा के मनोहर लाल खट्टर चुनाव जीते।
* इनेलो के जसविंदर संधू ने भाजपा के जय भगवान को 9347 मतों से हराया।
* हरियाणा की मुलाना सीट से भाजपा के संतोष चौहान सारवान 5649 सीटों से जीते।
* आईएनएलडी के ओमप्रकाश बारवा लोहारु सीट 2095 वोटों से जीते।
* पानीपत (ग्रामीण) सीट से बीजेपी के महिपाल धंधा विजयी।
 
* कांग्रेस नेता अमीन पटेल मुंबादेवी सीट से चुनाव जीते।
* कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की पत्नी अमिता चव्हाण भोकर सीट से जीतीं।
* महाराष्ट्र में भाजपा उम्मीदवार मोहित कंबोज शिवसेना के सुनिल प्रभु से डिंडोशी सीट से हारे।
 
* हरियाणा की हिसार सीट भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता 13646 वोटों से विजयी। उन्होंने नवीन जिंदल की माताजी सावित्री जिंदल को हराया। जिंदल तीसरे स्थान पर रहीं।
* फरीदाबाद एनआईटी सीट से आईएनएलडी के नगेंद्र भड़ाना 2914 वोटों से जीते।
* रेवाड़ी सीट से भाजपा के रणधीर कपड़ीवास ने कांग्रेस के अजय यादव को हराया।
* करनाल सीट पर भाजपा विजयी। 
 
* आज शाम भाजपा और शिवसेना के बीच सरकार बनाने को लेकर चर्चा हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि मुख्‍यमंत्री भाजपा और उपमुख्‍यमंत्री शिवसेना का हो सकता है। 
* नासिक की तीन सीटों पर भाजपा कीजीत।
* भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि हम राज्य में पारदर्शी सरकार देंगे। मुख्‍यमंत्री भाजपा का ही होगा। जनता ने हमें बहुत अच्छा जनादेश दिया है। नतीजों के बाद रणनीति तय करेंगे। 
* महाराष्ट्र के माहिम से शिवसेना के सदा सरवंकर ने एमएनएस के नितिन सरदेसाई को हराया।
* महाराष्ट्र की नागपुर पूर्व विधानसभा सीट पर भाजपा के मौजूद विधायक कृष्णाजी पंचामजी खोपडे विजयी घोषित। 
 
* ओमप्रकाश चौटाला की बहू नैना चौटाला चुनाव हारीं। 
* हरियाणा में पटौदी सीट से बीजेपी की विमला चौधरी 38937 वोटों से जीतीं। 
* सोनीपत से बीजेपी की कविता जैन 25810 वोटों से जीत गईं।
* हरियाणा के शाहबाद में भाजपा के कृष्ण कुमार 562 वोटों से जीते।

*  महाराष्ट्र की 30 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। 
* महाराष्ट्र की पर्वती विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार माधुरी मिसाल जीतीं।
* महाराष्ट्र के लातूर सिटी से कांग्रेस के अमित देशमुख जीते।
* गुहागर सीट से एनसीपी के भास्कर जाधव जीते। 
* धारावी सीट से कांग्रेस की वर्षा गायकवाड़ विजयी। 
* जुन्नार सीट से एमएनएस के शरद दादा विजयी। 
 
 
 
 

और हां, चुनाव से जुड़े अपटेड के लिए आप हमारे ट्‍विटर, फेसबुक और गूगल प्लस अकाउंट पर भी जा सकते हैं।
 


* हरियाणा की पुन्हाना सीट पर इनेलोद उम्मीदवार मोहम्मद इलियास को निर्दलीय रहीस खान ने हराया। 
* आईएनएलडी के दुष्यंत चौटाला हरियाणा में उचाना कलां सीट से हारे।
* हरियाणा के बरवाला सीट से आईएनएलडी के वेद नारंग 10261 वोटों से जीते।
* महाराष्ट्र के मुक्ताई नगर से भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार एकनाथ खड़से जीते। 
* शिर्डी सीट से कांग्रेस राधाकृष्ण एकनाथ विखे पाटिल चुनाव जीते। 
* बोरीवली सीट से भाजपा के विनोद तावड़े विजयी। 
* नीफाड़ सीट से शिवसेना के अनिल साहेब राव कदम चुनाव जीते। 
 
* विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बहन जींद से चुनाव हारीं।  
* हरियाणा की राई सीट से कांग्रेस के जय तीरथ ने इनेलोद के इंद्रजीत को तीन वोटों से हराया।
* कालका सीट से भाजपा की लतिका शर्मा विजयी। 
* शिरोमणि अकाली दल के बलकौरसिंह कलावाली सीट से विजयी। 

 
* महाराष्ट्र में राजनीतिक सर्रग‍मी तेज, शिवसेना नेता मनोहर जोशी उद्धव ठाकरे से मिलने मातोश्री पहुंचे।
* नवीन जिंदल की माताजी सावित्री जिंदल हिसार से चुनाव हारीं। 
* कराड़ सीट से पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण चुनाव जीते। 
* भाजपा प्रत्याशी और मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार कैप्टन अभिमन्यु नारनौंद विस सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इनेलो के राज सिंह मोर से 921 मतों से पीछे।
* महाराष्ट्र की नारायणगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा के नायाब सिंह जीते। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कांग्रेस के रामकिशन को 24361 मतों से हराया। 
* भाजपा-शि‍वसेना के बीच गठबंधन और ढाई ढाई साल के मुख्यमंत्री पर चर्चा हो सकती है।
महाराष्ट्र, हरियाणा में मोदी के नाम पर मिले वोट: शाहनवाज हुसैन
* शिवसेना ने कहा कि भाजपा की ओर से प्रस्ताव आएगा तो गठबंधन के लिए विचार करेंगे। दूसरी ओर शिवसेना नेता अनिल देसाई ने कहा कि भाजपा से कोई कटुता नहीं है।


* कांग्रेस नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि हम हार मान रहे हैं।
* एनसीपी नेता छगन भुजबल 46,442 वोटों से जीते। यहां शिवसेना उम्मीदवार की पराजय हुई। 
* कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण राणे कुड़ाल सीट से 10000 वोटों से चुनाव हारे। यहां से भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे।
* भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि जो भी पार्टी भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के साथ होगी उसका समर्थन लेंगे। 
* नागपुर की दक्षिण पश्चिम सीट से भाजपा अध्यक्ष देवेन्द्र फडनवीस 48000 वोटों से चुनाव जीते। 
* कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार स्वीकारी। 
* भाजपा के मनीष ग्रोवर रोहतक सीट से चुनाव जीते।
* शिवसेना सीएम पद पर दावा पेश करेगी। संजय राउत ने कहा कि गठबंधन बना तो मुख्‍यमंत्री शिवसेना का ही होगा। 
* महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट पर भाजपा की प्रीतम मुंडे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अशोकराव शंकरराव पाटिल से  करीब 98 हजार 416 मतों से आगे चल रही हैं।



* शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि सरकार बनाने या किसी को समर्थन देने के मुद्दे पर शिवसेना ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। 
* सुषमा स्वराज भी हो सकती हैं हरियाणा की अगली मुख्‍यमंत्री।
* भाजपा नेता अरुण जेटली ने कहा कि भाजपा शिवसेना या एनसीपी से समर्थन लेगी, इसका फैसला शाम को होने वाली बैठक में लिया जाएगा।
 
* सुषमा स्वराज भी हो सकती हैं हरियाणा की अगली मुख्‍यमंत्री।

* कृष्णपाल गुज्जर हो सकते हैं हरियाणा के अगले मुख्‍यमंत्री।
 
* कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री हरियाणा से ही होगा जो सबको साथ लेकर चल सके।
* भाजपा की ओर से खबर आ रही है कि पार्टी के पास एनसीपी से समर्थन लेना ही एकमात्र विकल्प बचा है।  मुंबई में इस समय महाराष्ट्र भाजपा की बैठक चल रही है। इस बैठक के बाद ही कुछ निष्कर्ष निकलकर सामने आ पाएगा। 
* चुनाव रुझानों के बाद भाजपा नेता देवेन्द्र फडनवीस ने कहा कि शिवसेना से हमारी राजनीतिक दुश्मनी नहीं है, लेकिन उन्होंने चुनाव के दौरान जिस भाषा का प्रयोग किया उससे हम आहत हैं। जबकि हमने उनके खिलाफ कभी भी अभद्र टिप्पणी नहीं की।

* एक खबर के मुताबिक एनसीपी भाजपा सरकार को बाहर से समर्थन दे सकती है। एनसीपी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता के हित में फैसला लेंगे।
* शिवसेना ने कहा है कि समर्थन देने या लेने के बारे फैसला उद्धव ठाकरे शाम तक लेंगे।
 
* खबर यह है कि सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना में बातचीत शुरू हो गई है। बारी बारी से मुख्‍यमंत्री बनने की बात पर सहमति हो सकती है। 

* नरेन्द्र मोदी को निशाने पर लेने वाली शरद पवार की पार्टी एनसीपी ने कहा कि महाराष्ट्र में नरेन्द्र मोदी का जादू चला। 

* हरियाणा की सभी 90 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं और इसके मुताबिक भाजपा सबसे बड़े दल (51 सीट) के रूप में उभरी है। अब बड़ा सवाल यह है कि राज्य कौन मुख्‍यमंत्री बनेगा? कैप्टन अभिमन्यु, खट्‍टर या फिर कोई और?

* महाराष्ट्र और हरियाणा में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस मुख्‍यालय पर प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ के नारे लगे। 
* हरियाणा में चुनाव की जिम्मेदारी संभाल रहे मध्यप्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हरियाणा में पहली बार भाजपा की सरकार बन रही है और हमारी कोशिश रहेगी कि राज्य में गंभीर किस्म का व्यक्ति मुख्‍यमंत्री हो और वह पारदर्शी सरकार दे सके।

* बीड़ से लोकसभा उपचुनाव में भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी प्रीतम खाड़े 62000 वोटों से आगे चल रही हैं। 

* हरियाणा का पहला परिणाम भाजपा के पक्ष में। अंबाला से भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार अनिल विज चुनाव जीते। 
* झज्जर सीट से कांग्रेस की गीता भुक्कल जीतीं।
* कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण राणे कुड़ाल सीट से 10000 वोटों से चुनाव हारे। यहां से भाजपा उम्मीदवार विजयी रहे।

* राज्य विधानसभा के अध्यक्ष और कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा गनौर सीट पर इनेलो की निर्मल रानी से 511 मतों से पीछे चल रहे हैं।
* हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के पोते और इनेलो प्रत्याशी दुष्यंत उचाना कलां विधानसभा सीट पर भाजपा की प्रेमलता से पीछे चल रहे हैं। 
* हरियाणा की एलनाबाद सीट से पिछड़ने के बाद इनेलोद के अभय चौटाला बढ़त बनाई। 
* नांदेड़ की भोकर सीट से पृथ्वीराज चव्हाण की पत्नी अमिता चव्हाण 10 हजार वोटों से आगे। 
* बांद्रा पश्चिम से बाबा सिद्दीकी पीछे।
 
* सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे 3500 वोटों से पीछे।
* हरियाणा के मुख्‍यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्‍डा आगे। इनेलोद के अभय चौटाला एलनाबाद सीट से आगे।
* महाराष्ट्र की मुक्ताई नगर सीट से भाजपा के मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार एकनाथ खड़से पीछे चल रहे हैं। 
* येवला से एनसीपी के छगन भुजबल भी पीछे चल रहे हैं।
* कुड़ल सीट से नारायण राणे पीछे चल रहे हैं। 
* तासगांव से आरआर पाटिल पीछे चल रहे हैं। 
* महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणीति शिंदे सोलापुर सीट से पीछे चल रही हैं। 
 
* कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण कराड़ दक्षिण सीट से एक बार फिर आगे हुए। 
* महाराष्ट्र में भाजपा अभी अकेले दम पर बहुमत के आंकड़े से काफी दूर। यहां भाजपा को शिवसेना या एनसीपी की मदद लेना पड़ेगी। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा एनसीपी की मदद नहीं लेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री ने चुनाव प्रचार के दौरान एनसीपी की तीखी आलोचना की थी। 
* हरियाणा की करनाल सीट से भाजपा के मनोहर लाल खट्‍टर बढ़त बनाए हुए हैं। 
* तासगांव से आरआर पाटिल पीछे चल रहे हैं।
* पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी पीछे चल रही हैं।
* कराड़ दक्षिण से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण पीछे चल रहे हैं।
* आदमपुर से हजकां के कुलदीप विश्नोई अपनी परंपरागत सीट से पीछे चल रहे हैं।
* सफीदों में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बहन और भाजपा उम्मीदवार डॉ. वंदना शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। 
 
* हरियाणा में भाजपा सरकार बनाने की ओर अग्रसर। यहां पर सत्तारूढ़ कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई है। चौटाला की आईएनएलडी दूसरे स्थान पर है।
* महाराष्ट्र में कांटे का मुकाबला। यहां भाजपा अपने दम पर बहुमत से दूर दिखाई दे रही है, लेकिन यहां शिवसेना की मदद ली जाए तो यहां भगवा दल सरकार बना सकते हैं। 
* हिसार में नवीन जिंदल की मां और कांग्रेस उम्मीदवार सावित्री जिंदल पीछे चल रही हैं। यहां भाजपा के कमल गुप्ता बढ़त बनाए हुए हैं।
* अमराव* महाराष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, कांग्रेसी चुनाव कार्यालय खाली।
* रोहतक में हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा के घर के बाहर सन्नाटा।
* भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज शाम 6 बजे।
* हरियाणा में 1351 उम्मीदवारों का भविष्य दांव पर। 
* भाजपा और शिवसेना दोनों को महाराष्‍ट्र में बहुमत मिलने का भरोसा।
* हरियाणा में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का भरोसा।
* भाजपा के प्रति नरम हुआ शिवसेना का रुख।
* एक्जिट पोल के नतीजे भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।
* एक्जिट पोल के अनुसार दोनों राज्यों में सत्तारुढ़ कांग्रेस के तीसरे स्थान पर रहेगी।ती में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के पुत्र और कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र पाटिल पीछे।

* बारामती में शरद पवार के भतीजे अजित पवार पढ़त बनाए हुए हैं। 
* महाराष्ट्र में अभी तक के रुझानों पर नजर डालें तो भाजपा यहां अभी जादुई आंकड़े से काफी दूर है, वहीं हरियाणा में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। 
* एनसीपी के दिग्गज नेता और पूर्व उपमुख्‍यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र से पीछे चल रहे हैं।
* युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रणदीप सुरजेवाला कैथल से बढ़त बनाए हुए हैं।
* भाजपा की एक और मुख्‍यमंत्री पद की दावेदार पंकजा मुंडे परली सीट से बढ़त बनाए हुए हैं। * हरियाणा में 26 रुझान सामने आए। भाजपा 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
* ऐसा माना जा रहा है भाजपा की पोस्टल मतपत्र पर बढ़त है, आमतौर पर भाजपा के ही पक्ष में होती है। 
* नागपुर दक्षिण से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के दावेदार देवेन्द्र फडनवीस आगे। 
* आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस दोनों ही राज्यों में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। 
* एनसीपी नेता नवाब मलिक ने हार का ठीकरा कांग्रेस के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चव्हाण की वजह से चुनाव हारे।
* महाराष्ट्र में मुख्‍यमंत्री पद के दावेदार नारायण राणे पीछे चल रहे हैं। 
* महाराष्ट्र में शुरुआती दौर के रुझान में भाजपा आगे। 27 रुझानों में से 14 भाजपा के पक्ष में, 8 पर शिवसेना।
*मतगणना शुरू, दोनों राज्यों में पहला रुझान भाजपा के पक्ष में।
* मतगणना शुरू, पहला रुझान कुछ ही देर में।
* महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटों की गिनती शुरू।

* महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों के लिए मतगणना कुछ ही देर में शुरू होगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें