live : अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, अमित शाह ने की मंगला आरती, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 7 जुलाई 2024 (09:06 IST)
live updates : अहमदाबाद में रविवार सुबह भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रद्‍धालु उमड़े। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रथयात्रा से पहले भगवान जगन्नाथ के रथ मार्ग पर प्रतीकात्मक सफाई की। पल पल की जानकारी...  


08:11 AM, 7th Jul
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, जय जगन्नाथ! हर वर्ष की भांति महाप्रभु की रथयात्रा के पुण्य अवसर पर आज अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंगला आरती में आकर हमेशा एक असीम शान्ति व नई ऊर्जा की अनुभूति होती है। उन्होंने महाप्रभु से सभी के कल्याण की कामना की।

08:06 AM, 7th Jul
-जगन्नाथ पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शाम 5 बजे निकलेगी। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी रथयात्रा में शामिल होगी। 
-मौसी गुंडिचा देवी के मंदिर तक जाने के लिए भगवान जगन्नाथ के साथ उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ तैयार।
-यात्रा में लगभग 10 लाख लोगों के शामिल होने की संभावना।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख