राष्ट्रपति शासन ने जगाई उम्मीदें, क्या महाराष्‍ट्र में बनेगी भाजपा सरकार

मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (20:40 IST)
मुंबई। भाजपा सांसद नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद मंगलवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा सरकार बना लेगी। राणे के बयान के बाद महाराष्‍ट्र भाजपा ने भी सरकार बनाने की उम्मीद जाहिर की। 
 
राणे ने कहा कि भाजपा 145 विधायकों का समर्थन जुटा लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए जो करना होगा करेंगे। उन्होंने कहा था कि जिसे जिसके साथ जाना हो जाए। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमें साम, दाम, दंड, भेद सिखाया।

ALSO READ: उद्धव का बड़ा बयान, भाजपा ने तोड़ा 30 साल पुराना रिश्ता, सरकार बनाने के लिए 6 माह
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-NCP मिलकर शिवसेना को उल्लू बना रही है। हालांकि उन्होंने शिवसेना से गठबंधन संबंधी बयान पर चुप्पी साध ली थी। 
 
इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने भी एक बयान देते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र में स्थिर सरकार मिलने की पूरी उम्मीद है।


ALSO READ: कांग्रेस आहत, राज्यपाल कोश्यारी ने हमें क्यों नहीं बुलाया
इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी कहा था कि सरकार बनाने के लिए हमें अब 6 माह का समय मिल गया है। कांग्रेस और NCP से बातचीत जारी है और हम सरकार बना लेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी