राकांपा ने की भाजपा को बाहर से समर्थन देने की पेशकश!

रविवार, 19 अक्टूबर 2014 (17:31 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के आश्चर्यजनक घटनाक्रम में राकांपा ने राज्य में ‘स्थिरता और विकास के हित में’  भाजपा को सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन देने की रविवार को पेशकश की।
 
राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने किसी एक पार्टी को जनादेश  नहीं दिया है। कोई भी पार्टी अपने बूते स्थिर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। महाराष्ट्र के लोगों  के हितों को ध्यान में रखते हुए हम महसूस करते हैं कि हमें ऐसी पार्टी को समर्थन देना चाहिए, जो  सरकार बना सकती हो। महाराष्ट्र को स्थिर सरकार की जरूरत है।
 
पटेल ने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है और हम महसूस करते हैं कि हमें उसे  बाहर से समर्थन देना चाहिए ताकि राज्य में स्थिरता और विकास के हित में वे सरकार बना सके।
 
गौरतलब है कि राज्य में कुछ दिन पहले तक कांग्रेस के साथ 15 वर्षों तक सत्ता में रहने वाली  राकांपा को इस बार चुनाव में अब तक 16 सीटों पर जीत मिल चुकी है और 27 सीटों पर वह  आगे चल रही है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें