प्रख्यात लेखिका महाश्वेता देवी का निधन

गुरुवार, 28 जुलाई 2016 (16:04 IST)
सामाजिक कार्यकर्ता और सुविख्यात लेखिका महाश्वेता देवी का निधन हो गया। उन्होंने कोलकाता के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 91 साल की थीं। डॉक्टर ने बताया कि 91 वर्षीया लेखिका पर पिछले सप्ताह उपचार का असर दिख रहा था, लेकिन रविवार के बाद उनकी हालत में गिरावट आई।

रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित लेखिका कई तरह की बीमारियों से जूझ रही थीं और जुलाई की शुरुआत में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था। महाश्वेता देवी का यहां के एक अस्पताल में विगत दो महीने से इलाज चल रहा था। साल 1996 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें