ममता की करीबी रही महिला IPS अब मोस्टवांटेड

शनिवार, 5 मई 2018 (17:19 IST)
कोलकाता। कभी पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी रहीं रिटायर्ड महिला आईपीएस अधिकारी भारती घोष लापता हैं। सीआईडी ने उन्हें मोस्टवांटेड घोषित कर दिया गया है। घोष के साथ ही उनका पूर्व अंगरक्षक सुजीत मंडल भी फरार है। 
 
भारती घोष पर 300 करोड़ रुपए की जमीन खरीदने का आरोप है। सीआईडी को जमीन खरीदी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। भारती राज्य सेवा की पुलिस अधिकारी थीं और पदोन्नत होकर आईपीएस बनी थीं। घोष को लापता घोषित कर दिया गया है। भारती पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी संपत्ति की सही घोषणा नहीं की है। इनके पति राजू पर भी अवैध वसूली और अन्य आरोप हैं।
 
यह भी हैं आरोप :  घोष पर नोटबंदी के समय विशेष अभियान चलाकर सोना हड़पने के भी आरोप है। उस समय चंदन मांझी नामक एक व्यवसायी ने पुलिसवालों पर सोना हड़पना के आरोप लगाया था। हालांकि उसकी शिकायत में भारती घोष और मंडल का नाम नहीं था, लेकिन आरोपियों से पूछताछ के बाद भारतीय और मंडल का नाम भी शामिल किया गया था। 
 
सीआईडी ने इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया और भारती के ठिकानों से दो किलोग्राम वजनी सोने के जेवर और तीन करोड़ रुपए नकद बरामद किए थे। हालांकि वीडियो और ऑडियो जारी कर भारती इस सभी आरोपों का खंडन कर चुकी हैं। 
 
गौरतलब है कि पश्चिम मिदनापुर जिले के पुलिस अधीक्षक पद से भारती का तबादला कर दिया था, इससे असंतुष्ट होकर उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी