राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, कई दिग्गज BJP में शामिल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 10 मार्च 2024 (13:51 IST)
Many former Congress ministers and former MLAs join BJP in Rajasthan : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में पूर्व मंत्री राजेंद्र यादव और लाल चंद कटारिया सहित कई कांग्रेस नेता रविवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए।
कांग्रेस के पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, खिलाड़ी बैरवा, पूर्व निर्दलीय विधायक और गुजरात की पूर्व राज्यपाल कमला बेनीवाल के बेटे आलोक बेनीवाल, कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, पार्टी नेता रामपाल शर्मा, रिजु झुनझुनवाला और अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए।
ALSO READ: कौन हैं अरुण गोयल, लोकसभा चुनाव से पहले क्यों दिया चुनाव आयोग से इस्तीफा?
जयपुर में भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इन नेताओं का स्वागत किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी