न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा तैयार एशिया-प्रशांत 2016 संपत्ति रिपोर्ट के मुताबिक एचएनआई की संख्या के लिहाज से एशिया-प्रशांत शहरों में टोकियो पहले स्थान पर है, जहां 2,64,000 अति धनाढ्य लोग रहते हैं जबकि मुंबई 12वें और दिल्ली 20वें स्थान पर है।
मुंबई में मुंबई में एचएनआई की संख्या 41,200 और दिल्ली में 20,600 है। एचएनआई में ऐसे व्यक्ति आते हैंम जिनकी शुद्ध माली हैसियत 10 लाख डॉलर या उससे अधिक होती है।
रिपोर्ट के अनुसार 2025 तक ये दो भारतीय शहर एचएनआई की संख्या की वृद्धि दर की दृष्टि से क्षेत्र के शीर्ष 3 शहरों में शामिल होंगे जिनमें जकार्ता शीर्ष पर बना रहेगा। हांगकांग एचएनआई 9,650 के साथ इस सूची में पहले स्थान पर है जबकि मुंबई 2,690 करोड़पतियों के साथ 8वें स्थान पर है। (भाषा)