Modi Cabinet : मोदी मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, जानिए किसे कौनसा मंत्रालय मिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 10 जून 2024 (19:50 IST)
Council of Ministers : राष्ट्रपति भवन में रविवार को नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेंशन, जनशिकायत, परमाणु, अंतरिक्ष मंत्रालय के अलावा वे सभी मंत्रालय जो किसी को दिए नहीं गए, अपने पास रखे हैं।  आज कैबिनेट की बैठक बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देश के नए कृषि मंत्री होंगे। देखें लिस्ट-

राजनाथ सिंह- रक्षा मंत्रालय
अमित शाह- गृह राज्य मंत्रालय, सहकारिता मंत्रालय
नितिन गडकरी- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
जगत प्रकाश नडडा- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय
शिवराज सिंह चौहान- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय
निर्मला सीतारमण- वित्त मंत्रालय, कॉर्पोरेट मामलों का मंत्रालय
सुब्रह्मण्यम जयशंकर- विदेश मंत्रालय
 
मनोहर लाल खट्टर- आवास और शहरी मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय
एचडी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय
पीयूष गोयल- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय
धर्मेन्द्र प्रधान- शिक्षा मंत्रालय
जीतन राम मांझी- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय
राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह- पंचायती राज मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
 
सर्बानंद सोनोवाल- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
वीरेंद्र कुमार- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
किंजरापु राममोहन नायडू- नागरिक उड्डयन मंत्रालय
प्रहलाद जोशी- उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
जुएल ओराम- जनजातीय कार्य मंत्रालय
गिरिराज सिंह- कपड़ा मंत्रालय
अश्विनी वैष्णव- रेल मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
 
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया- संचार मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
भूपेन्द्र यादव- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
गजेन्द्र सिंह शेखावत- संस्कृति मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय
अन्नपूर्णा देवी- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
किरेन रिजिजू- संसदीय कार्य मंत्रालय, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
हरदीप सिंह पुरी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय
डॉ. मनसुख मंडाविया- श्रम और रोजगार मंत्रालय, युवा मामले और खेल मंत्रालय
जी. किशन रेड्डी- कोयला मंत्रालय, खनन मंत्रालय
चिराग पासवान- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
सी आर पाटिल- जल शक्ति मंत्रालय
 
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, योजना मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय
डॉ. जीतेन्द्र सिंह- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग और अंतरिक्ष विभाग
अर्जुन राम मेघवाल- कानून और न्याय मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय
जाधव प्रतापराव गणपतराव- आयुष मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय
जयन्त चौधरी- कौशल विकास और उद्यम मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय
राज्यमंत्री 
जितिन प्रसाद- वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
श्रीपाद येसो नाइक- विद्युत मंत्रालय और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
पंकज चौधरी- वित्त मंत्रालय
कृष्ण पाल- सहकारिता मंत्रालय
रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
राम नाथ ठाकुर- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय
नित्यानंद राय- गृह मंत्रालय
अनुप्रिया पटेल- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और रसायन और उर्वरक मंत्रालय
वी. सोमन्ना- जल शक्ति मंत्रालय और रेल मंत्रालय
डॉ. चन्द्र शेखर पेम्मासानी- ग्रामीण विकास मंत्रालय और संचार मंत्रालय
प्रो. एसपी सिंह बघेल- मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय
शोभा करंदलाजे- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, श्रम और रोजगार मंत्रालय
कीर्तिवर्धन सिंह- पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, विदेश मंत्रालय
बी.एल.वर्मा – उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय
शांतनु ठाकुर- बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय
सुरेश गोपी- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय
डॉ. एल. मुरुगन- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्रालय
अजय टम्टा- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
बंडी संजय कुमार- गृह मंत्रालय
कमलेश पासवान- ग्रामीण विकास मंत्रालय
भागीरथ चौधरी- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
सतीश चन्द्र दुबे- कोयला मंत्रालय, खान मंत्रालय
संजय सेठ- रक्षा मंत्रालय
रवनीत सिंह बिट्टू- खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, रेल मंत्रालय
दुर्गादास उइके- जनजातीय कार्य मंत्रालय
रक्षा निखिल खडसे- युवा मामले और खेल मंत्रालय
सुकान्त मजूमदार- शिक्षा मंत्रालय, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
सावित्री ठाकुर- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
तोखन साहू- आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय
राज भूषण चौधरी- जल शक्ति मंत्रालय
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा- भारी उद्योग मंत्रालय, इस्पात मंत्रालय
हर्ष मल्होत्रा- कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय
निमुबेन जयंतीभाई बंभानिया- उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
मुरलीधर मोहोल- सहकारिता मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय
जॉर्ज कुरियन- अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
पबित्रा मार्गेरिटा- विदेश मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी