दिल्ली में इस मौसम की सबसे अधिक सर्दी, न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शुक्रवार, 12 जनवरी 2024 (12:08 IST)
Most cold of this season in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3 डिग्री कम है और इस सर्दी का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि यह पिछले 5 वर्षों में सबसे कम न्यूनतम तापमान है।
 
ट्रेनें 1 से 6 घंटे के विलंब से चल रहीं : आईएमडी ने कहा कि शहर के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। पालम वेधशाला के अनुसार सुबह 5.30 बजे दृश्यता शून्य थी। भारतीय रेलवे के अनुसार दिल्ली आ रही 23 ट्रेनें कोहरे की वजह से 1 से 6 घंटे के विलंब से चल रही हैं।
 
एक्यूआई 348 दर्ज : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 9 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 348 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है। आईएमडी के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 100 प्रतिशत थी। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी