MSP increased : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में विभिन्न फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) बढ़ा है तथा सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
किसानों की आय बढ़ाने पर जोर : राजस्थान के झालावाड़-बारां से लोकसभा सदस्य सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र में सतत विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने फसल बीमा योजना का आधार पंचायत स्तर पर बनाया है जबकि पहले तहसील स्तर पर होता था। उनका कहना था कि खरीफ और रबी की फसलों पर एमएसपी को बढ़ाया गया है।ALSO READ: आंध्र प्रदेश के किसानों को क्यों रुला रही है लाल मिर्च
तृणमूल कांग्रेस की शताब्दी रॉय ने पश्चिम बंगाल में किसानों के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित कई योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण जूट उद्योग संकट का सामना कर रहा है।(भाषा)