मुंबई में फिर बारिश : सड़कों पर भरा पानी, भूस्खलन से कई घायल

Webdunia
मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (12:26 IST)
मुंबई। मुंबई में लंबे समय के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय होने के साथ ही शहर में भारी बारिश हुई, जिससे एक जगह भूस्खलन होने से कुछ लोग घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रात भर भारी बारिश होने के कारण कुछ निचले इलाकों में पानी भर गया।
 
 
अधिकारियों ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई के असल्फा इलाके में भूस्खलन हुआ, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। बारिश के कारण अंधेरी, परेल, भांडुप और कुछ अन्य इलाकों में जलजमाव के कारण यातायात प्रभावित हुआ। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख