इंदौर महापौर की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित

मंगलवार, 21 अक्टूबर 2014 (14:51 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में नवंबर में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी हुई। 
 
आरक्षण कार्यक्रम रवींद्र भवन में हुआ। इस बार भी आरक्षण के लिए लाटरी प्रक्रिया ही अपनाई गई। आरक्षण प्रक्रिया के तहत भोपाल महापौर का पद जहां अनारक्षित रखा गया है जबकि इंदौर महापौर की सीट ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है।

इंदौर  महापौर  की  सीट  ओबीसी  महिला  को आरक्षित  होने  से  दोनों  ही  दलों  के  उन  नेताओं  को  करारा  झटका  लगा  है जिनकी  नजर  इस  महत्पूर्ण पद पर  थी। 
 
नवंबर में प्रदेश के 281 नगरीय निकायों में चुनाव होंगे। चुनाव आयोग चुनाव कार्यक्रम की घोषणा दिवाली के बाद कर सकता है।
 
आरक्षण के बाद महापौर सीटों की स्थिति 
अनारक्षित: भोपाल, ग्‍वालियर, खंडवा, देवास, कटनी।
सामान्‍य महिला: जबलपुर, सतना, रीवा, रतलाम।
ओबीसी: बुरहानपुर, सागर।
ओबीसी महिला: इंदौर, छिंदवाड़ा।
अनुसूचित जाति: मुरैना।
अनूसूचित जाति महिला: उज्‍जैन।
अनुसूचित जनजाति महिला: सिंगरौली।

वेबदुनिया पर पढ़ें