केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा, 'वरिष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी इस सम्मान कार्यक्रम ‘लोकतंत्र के प्रहरी’ में हिस्सा लेंगे जिसमें प्रधानमंत्री उन लोगों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने आपातकाल के खिलाफ संघर्ष किया और 1975-1976 में जेल गए।'
उन्होंने कहा, 'आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का काला काल था और नई पीढ़ी को यह जानना चाहिए कि यह क्या है, इसे क्यों लगाया गया, कैसे लगाया गया, उसके प्रभाव और दुष्प्रभाव क्या थे और लोगों ने उसे लगाने वालों को सबक कैसे सिखाया।