मोदी की ताजपोशी की तैयारियों के बीच पाकिस्तान की गोलीबारी

मंगलवार, 28 मई 2019 (13:55 IST)
जम्मू। एक तरफ भारत में नरेन्द्र मोदी सरकार की ताजपोशी की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं, दूसरी ओर पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए मंगलवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ और जम्मू जिलों में नियंत्रण रेखा पर अकारण गोलीबारी की।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सोमवार की रात कठुआ के हीरानगर सेक्टर में चंदावन अग्रिम चौकी को लक्ष्य कर पांच से छह राउंड गोलियां चलाईं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं।
 
उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ के शाहपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में गोलियां चलाईं। गोलीबारी में किसी के घायल होने अथवा कोई नुकसान होने की रिपोर्ट नहीं है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी