नेताजी से जुड़ी 25 और गोपनीय फाइलें सार्वजनिक

मंगलवार, 30 अगस्त 2016 (22:54 IST)
नई दिल्ली। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से जुड़ी 25 और गोपनीय फाइलों को मंगलवार को यहां सार्वजनिक करते हुए ऑनलाइन जारी किया गया। 
        
संस्कृति सचिव एनके सिन्हा ने इन फाइलों को जारी किया। ये फाइलें 1941 से 2006 के बीच की अवधि की हैं। इससे पहले  250 फाइलें सार्वजानिक की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 23 जनवरी 2016 को पहली बार नेताजी से जुड़ी 100 फाइलों को उनकी 119वीं जयंती पर सार्वजानिक किया। उसके बाद 50 फाइलें जारी की गईं और फिर 25-25 फाइलें सात बार जारी हुईं। 
       
इन फाइलों के जारी होने से आम लोगों और शोधार्थियों को राष्ट्रीय आन्दोलन और नेताजी से जुड़े प्रसंगों के बारे में जानकारी भी मिलेगी।
 
1997 में राष्ट्रीय अभिलेखागार को रक्षा मंत्रालय से आज़ाद हिन्द फौज से जुड़ी 990 फाइलें मिली थी। इसके अलावा गृह मंत्रालय से खोसला कमीशन और  मुख़र्जी कमीशन से जुडी 1030 फाइलें भी प्राप्त हुई थीं। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें