पन्नू के बाद 19 खालिस्तानी आतंकियों पर NIA का शिकंजा, जारी की नई लिस्ट

रविवार, 24 सितम्बर 2023 (10:05 IST)
NIA new list on Khalistani terrorists : भारत और कनाडा के बीच बढ़ते तनाव के बीच राष्‍ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने 19 खालिस्तानी आतंकियों की एक नई सूची जारी की। इस सूची में परमजीत सिंह पम्मा, गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा बाबा, वाधवा सिंह बब्बर आदि ऐसे नाम शामिल हैं जो भारत से फरार होकर कनाडा, ब्रिटेन, पाकिस्तान, अमेरिका और दुबई में रह रहे हैं। 
 
एनआईए इन सभी भगोड़े खालिस्तानियों की भारत स्थित संपत्तियां UAPA के सेक्शन 33(5) के तहत जब्त करने की तैयारी में है। इन सभी पर भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी आतंकवादी और प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के नता गुरपतवंत सिंह पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शिकंजा कस दिया है। एजेंसी ने पन्नू की अमृतसर और चंडीगढ़ में स्थित संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इस संपत्ति पर अब सरकार का कब्जा होगा। इससे पहले भी 2020 में भी पन्नू की संपत्तियां कुर्क की गई थीं। 
 
एएनआई ने पन्नू की जो संपत्तियां जब्त की हैं, उनमें अमृत जिले में स्थित पन्नू के पैतृक गांव खानकोट में स्थित 46 कनाल कृषि भूमि और उससे जुड़ी संपत्ति तथा चंडीगढ़ के सेक्टर 15 सी में स्थित उसका एक मकान शामिल है। जब्ती के बाद पन्नू का इस संपत्ति पर अधिकार समाप्त हो गया है। इस संपत्ति पर अब सरकार का कब्जा होगा। इससे पहले भी 2020 में भी पन्नू की संपत्तियां कुर्क की गई थीं।
 
पन्नू मूलत: अमृतसर जिले के खानकोट का रहने वाला है और इस समय अमेरिका का नागरिक है। खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू वी‍डियो जारी कर भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। पन्नू ने कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को कनाडा छोड़ने की धमकी दी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी