न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट के बोर्ड में नीता अंबानी, 150 साल के इतिहास में पहली भारतीय ट्रस्टी

Webdunia
बुधवार, 13 नवंबर 2019 (12:11 IST)
मुंबई। रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट (Metropolitan Museum of Art) के बोर्ड में शामिल किया गया है। वे म्यूजियम की पहली भारतीय मानद ट्रस्टी बन गई हैं। म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने यह जानकारी दी। ये अमेरिका का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है। म्यूजियम के 150 साल के इतिहास में नीता अंबानी पहली भारतीय ट्रस्टी हैं।

मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम का इतिहास करीब 150 साल पुराना है। यहां दुनियाभर की 5000 साल पुरानी कलाकृतियां हैं। हर वर्ष लाखों लोग म्यूजियम देखने के लिए आते हैं। इनमें कई अरबपति से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियां शामिल हैं।

म्यूजियम के चेयरमैन डेनियल ब्रॉडस्की ने कहा कि नीता अंबानी के प्रयासों से म्यूजियम की कला के अध्ययन और प्रदर्शन की क्षमताओं में काफी बढ़ोतरी हुई है। नीता अंबानी पिछले कई साल से मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम की प्रदर्शनियों को सहयोग कर रही हैं। नीता रिलायंस फाउंडेशन के जरिए भारतीय कला और संस्कृति का दुनियाभर में प्रचार कर रही हैं। वे देश में खेल और विकास की योजनाओं को भी बढ़ावा दे रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख