नीतीश कुमार ने जीता विश्वासमत

शुक्रवार, 28 जुलाई 2017 (13:18 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल से संबंध तोड़ने के बाद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में विश्वासमत जीत लिया। नीतीश कुमार को 131 वोट मिले, जबकि विरोध में 108 वोट पड़े। नीतीश ने कहा कि मैंने जो भी किया वह बिहार के हित में किया है। उल्लेखनीय है कि जदयू राजद सरकार अब जदयू भाजपा सरकार हो गई है। 

* नीतीश कुमार ने कहा तेजस्वी की हर बात का जवाब दूंगा। 
* नीतीश ने कहा, ये लोग अहंकार में जीते हैं। 
* आज जुम्मा का दिन है, किसी तरह की अड़चन नहीं चाहता। 
* हमने कांग्रेस को 40 सीटों पर लड़वाया। 
* जुम्मे की नमाज के चलते सदन की कार्रवाई 1 बजे तक ही चलेगी। 
 
* तेजस्वी यादव ने जताया विरोध। 
* राजद विधायकों ने किया हंगामा। 
* विधानसभा में सुशील के भाषण के दौरान हंगामा।
* नीतीश के विश्वास मत पर बहस जारी। 
* नेता प्रतिपक्ष के रूप में बोलते हुए तेजस्वी ने कहा... 
- नीतीश अल्पसंख्‍यक और दलित विरोधी। 
- हमारे पास 80 विधायकों की ताकत। 
- चंपारण सत्याग्रह के 100 साल बाद नीतीश ने मिलाया गांधी के हत्यारों से हाथ। 
- हे राम से जय श्री राम हो गए नीतीश। 
- मिट्टी में मिल जाएंगे भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। 
- राजद, कांग्रेस ने नीतीश का वजूद बचाया था। 
- तेजस्वी यादव ने नीतीश पर राजद्रोह का आरोप लगाया।
- छवि बनाने के लिए नाटक हुआ। 
- नीतीश ने पूरे बिहार को धोखा दिया।
- पूरे देश को लगता है कि यह प्री प्लान था 
- हमारे वोटर अपमानित महसूस कर रहे हैं 
- जनादेश का अपमान लोकतंत्र की हत्या। 
- नीतीश ने किया जनादेश का अपमान
* तेजस्वी ने किया विश्वास मत का विरोध।
* नीतीश ने बिहार विधानसभा में विश्वास मत पेश किया। 
* राजद और कांग्रेस विधायकों ने सदन में किया भारी हंगामा। 
* बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू। 
* नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंचे, कुछ ही देर में साबित करेंगे बहुमत। 
* राजद नेता तेजस्वी यादव भी सदन में पहुंचे।  
* विधानसभा के गेट पर राजद नेताओं का प्रदर्शन। 
* सभी दलों ने अपने विधायकों को व्हीप जारी किया। विधानसभा में भारी क्रॉस वोटिंग की आशंका। 
* बिहार विधानसभा में आज सुबह 11 बजे विशेष सत्र बुलाया गया है। आज नीतीश यहां अपना बहुमत साबित करेंगे।
* 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 122 है।
* नीतीश कुमार सरकार के पास 132 विधायकों का समर्थन हैं जिसमें से 71 विधायक जदयू के, 53 भाजपा के, दो रालोसपा के, दो एलजीपी के, एक एचएएम का और तीन निर्दलीय विधायक हैं।
* वहीं राजद ने कांग्रेस के 27, माकपा-एमएल के दो विधायकों और कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।
* राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कि गुप्त मतदान की मांग।
* राजद नेताओं ने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ 2015 बिहार विधानसभा चुनाव जीतने वाले कई जदयू विधायक विश्वास मत के दौरान उनके पाले में आ सकते हैं।
* इससे पहले बुधवार को महागठबंधन से इस्तीफा देने के बाद गुरुवार सुबह नीतीश कुमार ने छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
* सुशील मोदी ने भी राज्य में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

वेबदुनिया पर पढ़ें