पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानें 4 महानगरों में क्या हैं दाम

गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (08:53 IST)
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के नए भाव सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑइल ने जारी कर दिए हैं। मौजूदा भाव के मुताबिक आज गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपए प्रति लीटर है। डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर पर बिक रहा है। ईंधन कीमतों में आज भी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

ALSO READ: Petrol-diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए भाव जारी, इस शहर में मिल रहा है सबसे सस्ता पेट्रोल
 
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत को कम करने के लिए केंद्र सरकार नए प्‍लान पर काम कर रही है। भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बैठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से तेल की निकासी की योजना पर काम कर रहा है।
 
दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपए और डीजल 86.67 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपए और डीजल 94.14 रुपए प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 101.40 रुपए और डीजल 91.43 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 104.67 रुपए और डीजल 89.79 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा।
 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में प्रतिदिन सुबह 6 बजे बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी