डोकलाम तक बनी सड़क, अब 7 घंटे नहीं, मात्र 40 मिनट में पहुंच सकेगी सेना

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019 (15:42 IST)
डोकलाम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सेना को डोकलाम तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग उपलब्ध करा ही दिया। इससे जवान मात्र 40 मिनट में डोकलाम पहुंच सकेंगे। इस सफर को तय करने में पहले 7 घंटे लगते थे।
 
बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने डोकलाम घाटी में सेना के दाखिल होने के लिए इस वैकल्पिक रोड का निर्माण किया है। यह सड़क हर मौसम के लिए अनुकुल है और इस पर कितना भी सामान एक बार में ले जाया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि डोकलाम में अकसर भारत और चीन के सैनिकों में तनाव की खबरें आती रहती है। डोकलाम में जून 2016 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच तनाव बढ़ गया, जब चीनी सैनिक वहां सड़क बनाने की कोशिश कर रहे थे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी