2 दिन में दूसरी बार LoC पर पाकिस्तान ने गोलीबारी कर दागे गोले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

रविवार, 29 सितम्बर 2019 (19:24 IST)
जम्मू। पाकिस्तान (Pakistan) की सेना ने दो दिनों में दूसरी बार संघर्षविराम (ceasefire) का उल्लंघन करते हुए रविवार को नियंत्रण रेखा (LOC) पर स्थित चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलाबारी की तथा मोर्टार से गोले दागे। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
 
ALSO READ: INS विक्रमादित्य से राजनाथ की पाकिस्तान को चेतावनी, 26/11 जैसा हमला फिर नहीं होने देंगे
 
प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब सवा तीन बजे, पाकिस्तान ने मेंढार सेक्टर में गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और सीमा पार से होने वाली गोलाबारी में जान-माल को कोई नुकसान होने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।
 
ALSO READ: इमरान खान के विमान की न्यूयॉर्क में आपात लैंडिंग
 
पाकिस्तानी सैनिकों ने शनिवार शाम पुंछ जिले में शाहपुर और करणी में मोर्टार से गोले दागे थे और गोलीबारी की थी, जिस पर भारतीय सैनिकों ने जोरदार जवाब दिया था।
 
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी कई घंटों तक चली, लेकिन हमारी ओर कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों के मुताबिक इस साल पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का 2,000 से अधिक बार उल्लंघन किया, जिसमें 21 भारतीय मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी