बड़ी खबर! ओबीसी क्रीमीलेयर की सीमा 6 लाख से बढ़कर 8 लाख

बुधवार, 23 अगस्त 2017 (15:33 IST)
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दिया। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह जानकारी दी। 
 
इससे पहले ओबीसी कमीशन ने ओबीसी आरक्षण में क्रीमी लेयर की सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 15 लाख करने की सिफारिश की थी।
 
इसके पहले साल 2013 में केंद्र सरकार ने ओबीसी आरक्षण में क्रीमलेयर की सीमा को 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 6 लाख किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें