एक्शन में नए रेल मंत्री, अब दो शिफ्टों में होगा काम, सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेगा दफ्तर

Webdunia
शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (08:45 IST)
नई दिल्ली। रेलवे मंत्रालय की कमान संभालते ही नए रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने मंत्रालय से कर्मचारियों के दफ्तर का समय बदल दिया है। अब मंत्रालय में काम 2 शिफ्टों में किया जाएगा। दफ्तर सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहागा।
 
रेलमंत्री के निर्देश के अनुसार, तत्काल प्रभाव से मंत्रालय के सभी स्टाफ दो शिफ्ट में काम करेंगे। पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक और दूसरी शिफ्ट शाम 4 से रात 12 बजे तक चलेगी।
 
इस आदेश के अनुसार सिर्फ मंत्री सेल के लोग ही 2 शिफ्टों में काम करेंगे। निजी और रेलवे स्टाफ पहले की तरह ही काम करेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार सुबह 9 बजे रेल भवन पहुंच कर रेल मंत्री के रूप में कामकाज संभाला। उसके कुछ देर बाद रेल राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश ने भी पदभार ग्रहण किया।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख