Kashmir : पाकिस्तान ने फिर भारत की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाया

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (13:02 IST)
जम्मू। पाकिस्तान (Pakistan) ने जम्मू-कश्मीर (Kashmir) के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया।
 
ALSO READ: LOC पर पाकिस्तान के Launching pads को नेस्तनाबूद करने में जुटी भारतीय सेना
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही। उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और यह शनिवार सुबह लगभग सवा चार बजे बंद हुई।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी