पाक सेना ने अखनूर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (09:56 IST)
नई दिल्ली। पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर में अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित पल्लनवाला क्षेत्र में शनिवार तड़के गोलियां चलाईं।
 
सेना के सूत्रों ने यहां इसकी पुष्टि करते हुए इसे संघर्षविराम उल्लंघन की छोटी घटना बताया है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार आधी रात और आज तड़के के बीच पाकिस्तानी सेना ने पल्लनवाला में बिना उकसावे के गोलियां चलाईं जिसका भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया।
 
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सैनिक लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं। पिछले दो दिन में गोलीबारी की यह चौथी घटना है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें